पंजाब के अमृतसर में निहंग सिखों ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया। वारिस पंजाब डे चीफ अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफ़ान की गिरफ्तारी के विरोध में निहंग सिखों ने पुलिस थाने पर हमला किया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह एक संगठन चलाता है, जिसका नाम वारिस पंजाब डे है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर “वारिस पंजाब डे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों से पुलिस बेरिकेड्स तोड़े हैं। साथ ही समर्थकों ने अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए हैं।
बता दें कि पंजाब के अजनाला थाने के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक के अपहरण और उसकी पिटाई करने के आरोप में अमृतपाल सिंह खालसा और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह अपने भाई के साथ दरबार साहिब में मत्था टेकने आया था। उसके बाद वह अपने भाई अमरीक सिंह के साथ अजनाला के कैंप में एक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया। इसके बाद यहां से ही अमृतपाल सिंह के साथी उसे अपने साथ लेकर गए और उसकी जमकर पिटाई की।
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, एक महिला की मौत, कई यात्री घायल - March 23, 2026
- काश! वह साथ लौट आती… नाराज पत्नी को लाने गए युवक की हादसे में मौत, बाह में मचे कोहराम से हर आंख नम - March 23, 2026
- देसाई फाउंडेशन ने भारत में 1.2 करोड़ लोगों तक पहुँचने की बड़ी उपलब्धि हासिल की - March 23, 2026