गाजियाबाद में पेट्रोल पंप कर्मियों से बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक के बल पर 25 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल पंप कर्मियों से बड़ी लूट की वारदात खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप कर्मी ये रकम बैंक में जमा करवाने जा रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने उनसे ये रकम लूट ली। पुलिस इन्हें अब भी पकड़ने में नाकाम है।
जानकारी के अनुसार डासना पेट्रोल पंप से रुपए लेकर बैंक जा रहे दो कर्मचारियों से तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 25 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू की लेकिन अब तक आरोपी उसके हाथ नहीं आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यात्मिक नगर स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप से दो बाइक पर चार पेट्रोल पंप कर्मी गोविंदपुरम स्टेट बैंक में 25 लाख कैश जमा कराने के लिए निकले थे। जैसे ही इन लोगों ने डासना फ्लाईओवर को क्रॉस किया, दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल के दम पर पैसों से भरा बैग पंप के कर्मचारियों से छीन लिया। घटना के बाद तीन राउंड फायरिंग करते हुए हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।
पेट्रोल पंप कंपनी द्वारा तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
-एजेंसियां
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026