आगरा। थाना अछनेरा के अंदर शुक्रवार दोपहर हुई दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी के होश उड़ा दिए। पति और पत्नी के बीच चल रही अनबन थाने तक पहुंच गयी, उसकी परिणति के रूप में पति ने पुलिस के सामने ही अपना गला रेत लिया।
बताया जाता है कि कस्बा अछनेरा निवासी उमाशंकर का अपनी पत्नी काजल से विवाद चल रहा था। काजल को हाल ही में पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। पुत्र के जन्म के बाद भी घर में शांति नहीं हुई। शुक्रवार दोपहर दोनों में विवाद की स्थिति बन गयी। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। उमाशंकर और काजल को थाने लाया गया। दोनों का पक्ष सुना जा रहा था।
काजल अपने पुत्र को मायके ले जाने पर अड़ी थी। काजल की मां मीना भी अपनी बेटी का साथ दे रही थी। पुत्र को ले जाने की बात से उमाशंकर बुरी तरह खफा हो गया। उसने काजल से पुत्र को अपने साथ रखने की बात कही, लेकिन काजल अपनी बात पर अड़ी रही।
इसके बाद उमाशंकर ने पुत्र के गले में बंधे चाकू को निकालकर तेजी से अपने गले पर वार कर रेत लिया। उसके गले से खून बहने लगा। इसको देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन फानन में उसको सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026