साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में अप्रेंटिस के 861 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। एसईसीआर की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल से जारी आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई है। कैंडिडेट्स अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए।
NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए।
आयु सीमा :
न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है।
रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों की उम्र की गिनती 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट देना होगा।
स्टाइपेंड
1 साल के आईटीआई कोर्स के लिए : 7700 रुपए
2 साल के आईटीआई कोर्स के लिए : 8050 रुपए
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
खुद का फोटो
बैंक खाता पासबुक
पहचान पत्र
ऐसे करें आवेदन :
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती की वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
Home page पर क्लिक करें।
South East Central Railway Recruitment विकल्प पर क्लिक करें।
ऑनलाइन अप्लाय के विकल्प पर क्लिक करें।
आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026