केंद्रीय कैबिनेट ने आज कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने बिहार के दीघा सोनपुर के बीच गंगा नदी पर छह लेन पुल के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके साथ नॉर्थ त्रिपुरा और साउथ त्रिपुरा को जोड़ने से जुड़े प्रस्ताव को भी कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नारियल पर एमएसपी बढ़ाने को भी अपनी मंजूरी दी है।
कैबिनेट ने बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने वाले गंगा नदी पर 4.56 किमी लंबे, 6-लेन पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। बिहार में गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल बनाने की परियोजना पर कुल 3,064.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा नदी पर बनने वाले सिक्स लेन पुल के नीचे से बड़े पानी के जहाज भी गुजर सकेंगे। इससे सरकार की देश में नदियों के जलमार्ग को बढ़ाने की परिकल्पना को भी बढ़वा मिलेगा।
कैबिनेट ने बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने वाले गंगा नदी पर 4.56 किमी लंबे, 6-लेन पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल 3,064.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने त्रिपुरा में खोवाई-हरिना सड़क के बीच 135 किलोमीटर खंड के सुधार और चौड़ीकरण को योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना में 2,486.78 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। जिसके लिए 1,511.70 करोड़ रुपये का ऋण लिया जाएगा।
-एजेंसी
- एपस्टीन विवाद में आमने-सामने कांग्रेस-बीजेपी: पवन खेड़ा ने पूछे तीन सवाल, विदेश मंत्रालय ने दावों को किया सिरे से खारिज - January 31, 2026
- एपस्टीन ई-मेल विवाद: विदेश मंत्रालय ने दावों को नकारा, कहा- ‘इजराइल यात्रा’ को छोड़कर बाकी सब झूठ और बकवास - January 31, 2026
- यूपी के 33 पुलिसकर्मियों पर गिरेगी सीबीआई जांच की गाज, निर्दोष को लूट-चोरी में फंसाने के मामले में बड़ा एक्शन - January 31, 2026