रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लेने के लिए जम्मू पहुंचे हैं. ये दौरा सेना के वाहनों पर हमले में हुई चार जवानों की मौत और उसके बाद पूछताछ के लिए ले जाए गए तीन लोगों के शव मिलने के बाद हो रही है.
इस दौरान राजनाथ सिंह ने सैनिकों से मुलाकात की. उन्होंने हमले में घायल हुए जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि हर जवान एक परिवार की ज़रूरत है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जो भी ज़रूरी और उचित कदम है, वह उठाने की भरपूर कोशिश की जा रही है.
उन्होंने कहा कि हमारा एक-एक सैनिक परिवार के सदस्य की तरह है. उन्होंने कहा, “आपके ऊपर कोई नज़र डाले ये हम सबको कतई बर्दाश्त नहीं है.”
बीते सप्ताह गुरुवार को राजौरी ज़िले में सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया. इसमें चार सैनिकों की जान चली गई और तीन घायल हो गए.
इस मामले में पूछताछ के लिए सेना ने टोपा पीर इलाके से आठ लोगों को उठाया, जिनमें से तीन लोगों के शव मिले और इलाके में तनाव बढ़ गया.
मृतकों के परिवार ने सेना पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया. सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ़ इंक्वॉयरी के आदेश दिए. वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी अज्ञात लोगों पर एफ़आईआर दर्ज की.
सोमवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी जम्मू का दौरा किया.
-एजेंसी
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026