मुंबई : नाम सुनकर भले ही आपको अटपटा लगे, मगर आपके मनोरंजन की दुनियाँ को चटपटा बनाने के लिए एक और पारिवारिक ओ.टी. टी. प्लेटफार्म आ गया है। इस ओ.टी. टी. प्लेटफॉर्म का नाम ‘अटपटी’ है , जिसे वरुण कुमार और धरम देव राय की युगल जोड़ी लेकर आये हैं। जिस तरह से इसकी धमाकेदार ग्रैंड ओपनिंग हुई है, आने वाले समय में बड़े ओ.टी. टी. प्लेटफॉर्म को अपने मनोरंजन से जबरजस्त टक्कर देगी। सभी उम्र के लोगों को बांध कर रखने वाले पारिवारिक धारावाहिक अत्यंत ही प्रभावशाली हैं।
हन्टेड हॉलवे – थ्रिलर/मिस्ट्री की ये शैलियाँ दर्शकों को सस्पेंस भरे कथानक, अप्रत्याशित मोड़ और रोमांचक जाँच-पड़ताल के साथ अपनी सीट से बांधे रखेगी।
इसी तरह ‘माइंड हैकर’, ‘द लास्ट लोकल’, ‘देशी ट्रेवल डायरी’, ‘मिड नाईट मेट्रो’, ‘ द चीटर’, और ‘धनबाद’, जैसे धारावाहिक के रूप में एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज का नाम है, अटपटी। इसमें द चीटर और अनवांटेड गेस्ट का निर्देशन दिनेश दुबे कर रहे हैं, आप इस ओ.टी. टी. को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते और सीधे इसके ऑफिसियल वेब साइट पर जाकर देख सकते हैं।
-up18News/अनिल बेदाग
- लंदन में 9 दिसंबर को नीलाम होगा ताजमहल से जुड़ा संगमरमर पैनल? आगरा हेरिटेज ग्रुप ने पीएम मोदी से मांगा हस्तक्षेप - November 29, 2026
- सुरों की साधना से मानवता की सेवा तक: विवेक प्रकाश और रोली प्रकाश ने शुरू किया ‘अरोविया दिव्य फाउंडेशन’ - November 29, 2026
- जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की फिल्म ‘प्यादे’ का ट्रेलर लॉन्च, दिखी किरदारों के मिजाज की झलक - November 29, 2026