उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। रेलवे ट्रैक पर एक लकड़ी का टुकड़ा पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना लखनऊ-नई दिल्ली रेल मार्ग पर हुई, जहां बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में दो फीट लंबा और 10 किलो वजनी लकड़ी का टुकड़ा फंस गया। लखनऊ- दिल्ली रेल मार्ग पर बड़ा हादसा होने से बचा है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मलिहाबाद और काकोरी रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखा गया था। लकड़ी का टुकड़ा बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में फंस गया था। दो फीट लंबे और 10 किलो वजनी लकड़ी के टुकड़े से ट्रेन टकरा गई। हालांकि लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा हादसा होने से सच गया। घटना के तुरंत बाद स्टेशन मास्टर को अप व डाउन ट्रैक के लिए चेतावनी जारी की गई। ट्रैक की जांच के दौरान अप ट्रैक पर भी लकड़ी की टहनी मिली। लगभग दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा।
रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया था गैस सिलेंडर
बता दें कि बीते माह सितम्बर में कानपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस पलटने से बच गई थी। रेलवे ट्रैक पर भरा गैस सिलिंडर रखा गया था। बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन भरे हुए गैंस सिलिंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई। इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। इस तरह बड़ा हादसा होने से बच गया था।
रायबरेली में मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश
बता दें कि इसके पहले रायबरेली में मालगाड़ी को पलटाने की कोशिश की गई थी। लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी सीमेंटेड स्लीपर से टकरा गई थी। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था।
साभार सहित
- रक्षाबंधन पर आगरा में उमड़ा भाई-बहन का अपार स्नेह: सड़कों पर भारी भीड़ और लगा जाम, घेवर की दुकानों पर टूटे खरीदार; जेल में बंद भाइयों के माथे पर भी सजा तिलक - August 28, 2026
- आगरा यूनिवर्सिटी में रक्षाबंधन पर प्रकृति रक्षा का संकल्प: पालीवाल पार्क में रोपे और बांटे गए 600 से अधिक पौधे, कुलपति ने की शुरुआत - August 28, 2026
- सावन पूर्णिमा पर संपन्न हुआ आगरा के श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर का सावन महोत्सव: 108 रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति और श्वेत पुष्पों से सजे बाबा श्याम के दरबार में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ - August 28, 2026