यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम शुरू हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 55 लाख छात्र-छात्राओं वाली देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा (UP Board 10th, 12th Exam 2024) का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया जाना है। परिषद द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग विषयों/प्रश्न-पत्रों की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगे, जो कि सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेंगी।
कॉपियों पर होगा QR कोड, हर पेज पर सीरियल नंबर
एकतरफ जहां स्टूडेंट्स अपनी-अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं (UP Board 10th, 12th Exam 2024) की तैयारी कर ली है तो वहीं UPMSP द्वारा भी बिना किसी गड़बड़ी के और बगैर अनुचित साधनों का प्रयोग होने देने नकल-विहीन परीक्षा के आयोजन की तैयारियां कर ली गई हैं। इसी कड़ी में आमतौर पर परीक्षाओं के दौरान कॉपियों को लेकर भी इस बार विशेष इंतजाम UPMSP द्वारा किए गए हैं। इनमें उत्तर-पुस्तिकाओं पर क्विक-रिस्पॉन्स (QR) कोड, हर पेज पर सीरियल नंबर, कॉपियों की पहले से सिलाई, नए कलर, आदि शामिल हैं।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं UP Board 10th, 12th Exam 2024) की कॉपियों को लेकर जानकारी साझा करते हुए UPMSP सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जानकारी दी कि इस बार कॉपियों की अदला-बदली न होने देने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।
“हर कॉपी पर QR कोड होगा, जो कि पहले पेज पर और कॉपी के मध्य में होगा। कॉपी के हर पेज पर सीरियल नंबर भी होगा ताकि किसी भी पेज पर बदला न जा सके। इसके अतिरिक्त, कॉपियां सिली हुई होंगी और इनके कलर पहले से अलग रखे गए हैं,” बोर्ड सचिव ने कहा।
स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन
यूपी बोर्ड परीक्षा UP Board 10th, 12th Exam 2024 को लेकर किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या से भी निपटने की UPSMP द्वारा तैयारियां की गई हैं। UPMSP सचिव ने कहा, “हमने बोर्ड के मुख्यालय के साथ-साथ हर जिले में भी एक हेल्पलाइन जारी की है। जिसके माध्यम से कोई भी छात्र या छात्रा सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, परीक्षा के तनाव को लेकर मनोवैज्ञानिक सहायता भी परीक्षार्थियों को दी जाएगी।”
-एजेंसी
- रामपुर जेल से रिहा होते ही फिर गिरफ्तार हुए आजम खान, सपा नेता बोले- कानून खत्म हो गया है, मुसलमान होने की मिल रही सजा - October 31, 2026
- ’नमस्ते आगरा’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन: देश के दिग्गज कवियों की कविताओं में गूंजा स्वाभिमान, समरसता और इंसानियत का संदेश - October 31, 2026
- आगरा में रिश्तों के भरोसे पर बड़ा धोखा: मुंहबोला भाई बनकर नोएडा की महिला सिपाही के परिवार से जमीन में निवेश के नाम पर ठगे 8.50 लाख रुपये - October 31, 2026