Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में आगरा के कॉमेडियन डॉ. अनुज त्यागी फन्नी ढाबा कवि सम्मेलन करा रहे हैं। तारीख है छह मार्च, 2021। स्थान है जेपी सभागार, खंदारी परिसर, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा। समय है- शाम सात से रात्रि 10 बजे तक। आपको खुलकर हँसना हो तो जरूर आवें। यह ऐसा कवि सम्मेलन है जो आपकी रात खराब नहीं करेगा। इसलिए समय पर आएंगे तो पूरा आनंद आएगा।
कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों का जमावड़ा हो रहा है। व्यंग्यकार तेज नारायण बेचैन लगाएंगे अपने चुभते हुए कटाक्ष का इंजेक्शन। हास्य सम्राट शंभू शिखर करेंगे हंसा हंसाकर लोटपोट। ओज कवि मनवीर मधुर भरेंगे उत्साह। शायरा मुमताज नसीम श्रृंगार पढ़ बजाएंगी आपके दिल की बांसुरी। कवि रमेश मुस्कान की हास्य क्षणिकाएं और कमेडियन डॉ. अनुज त्यागी के वन लाइनर हास्य का तड़का मस्त कर देंगे। कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी आपके मन पर देंगी दस्तक अपने गीतों से। एलेश अवस्थी करेंगे वीर रस से ओतप्रोत।
आयोजक डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन हैं।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026