अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 64 दिन बाद एक बार फिर से जानलेवा हमला हुआ है। CNN के मुताबिक ट्रम्प फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में खेल रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी है कि ट्रम्प सुरक्षित हैं।
घटना के जांच की जिम्मेदारी FBI को दी गई है। FBI ने कहा कि वे इस घटना को हत्या की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध के पास एक नली वाली AK-47 जैसी राइफल और एक गोप्रो कैमरा था।
रिपोर्ट के मुताबिक जब ट्रम्प 5वें होल के पास गोल्फ खेल रहे थे, तभी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स को झाड़ियों में एक राइफल की नली दिखाई दी, इसके बाद एजेंट ने उस पर गोली चलाई।
तब ट्रम्प और हमलावर की बीच की दूरी 300 से 500 मीटर के बीच थी। ट्रम्प पर गोली चलने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। संदिग्ध की पहचान 58 साल के रयान रॉथ के तौर पर हुई है।
इसी साल 13 जुलाई को अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प पर फायरिंग हुई थी, इसमें एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी।
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर के पास एके-47 राइफल थी. इसके साथ ही उसके पास गोप्रो भी था. कहा जा रहा है कि चार राउंड गोलियां चलाई गई थीं. सीक्रेट एजेंट्स ने जैसे ही हमलावर पर जवाबी गोलियां चलाईं तो वह अपनी राइफल, दो बैकपैक और अन्य सामान मौके पर ही छोड़कर कार से फरार हो गया.
इस बीच एक प्रत्यक्षदर्शी ने उसकी कार और लाइसेंस प्लेट की तस्वीर ले ली, जिससे पुलिस को चंद घंटों में ही उसे पकड़ने में मदद ली. आरोपी को मार्टिन काउंटी से गिरफ्तार किया गया.
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026