कतर के समाचार चैनल अल जज़ीरा ने दावा किया है कि उनकी संवाददाता शिरीन अबू अकले को इसराइली सैनिकों ने मार दिया है.
अकले जेनिन शरणार्थी शिविर के इजरायली सेना की छापेमारी की घटना को कवर कर रही थी.
अलजज़ीरा की वेस्ट बैंक संवाददाता निदा इब्राहिम ने कहा कि शिरीन अबू अकले की मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें अबू अकले को सिर पर गोली मारी गई है.
इब्राहिम ने कहा, “अभी के लिए जो पता है वो ये है कि फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसकी मौत की घोषणा की है. शिरीन अबू अकलेह जेनिन में होने वाली घटनाओं को कवर कर रही थीं.खासकर इसराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के उत्तर में एक शहर पर एक इजरायली सेना की छापेमारी को कवर करते हुए उन्हें सिर पर गोली लगी.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026