अदन की खाड़ी में एक समुद्री मार्ग पर हूती विद्रोहियों के हमले से एक तेल टैंकर में आग लग गई है. हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने तेल टैंकर शिप मर्लिन लुआंडा पर मिसाइलों से हमला किया है.
जहाज के ऑपरेटर ट्रैफिगरा ने बीबीसी को बताया कि मिसाइल हमले में शिप के कार्गो टैंक में आग लग गई है. आग बुझाने की कोशिश जारी है.
अमेरिकी अधिकारियों ने सीबीएस को बताया कि टैंकर पर एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया था. हालांकि जहाज की ओर से भेजे गए संकेत के बाद भेजे गए संदेश के बाद उधर से जवाब मिलने लगा है. लाल सागर के इर्द-गिर्द व्यापारिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों का किया गया ये ताजा हमला है.
ईरान और हमास समर्थक हूती विद्रोही पिछले कुछ समय से लाल सागर और इसके आसपास के इलाकों में व्यापारिक जहाजों पर मिसाइल बरसा रहा है.
ये समुद्री मार्ग यूरोप औैर अमेरिका को सप्लाई के अहम रास्ते के तौर पर इस्तेमाल होता है. अमेरिका ने इन हमलों के जवाब में हमले किए हैं और चेतावनी दी है कि अगर हूती विद्रोहियों ने कार्रवाई नहीं रोकी तो और बड़े हमले होंगे.
-एजेंसी
- दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: आसमान में छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी - October 15, 2026
- हमीरपुर का ऐतिहासिक चौरादेवी मंदिर: यमुना-बेतवा के मध्य स्थित है आस्था का केंद्र, ब्रिटिशकाल से जुड़ी है मंदिर की अनूठी कहानी - October 15, 2026
- सीएम योगी का पूर्ववर्ती सरकारों पर बड़ा हमला: बोले— 2017 से पहले उपेक्षा और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी थीं माताएं और बेटियां - October 15, 2026