अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरल की मानहानि के मुकदमे में 8.33 करोड़ डॉलर का हर्जाना देने को कहा गया है.
उन पर राष्ट्रपति रहते कैरल की मानहानि करने का आरोप था. ज्यूरी ने इस मानहानि मामले में फै़सला सुनाते हुए कहा है कि उन्हें कैरल को भावानात्मक तौर पर चोट पहुंचाने और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए हर्जाने के तौर पर 1.83 करोड़ डॉलर देने होंगे. इसके अलावा 6.50 करोड़ डॉलर दंड के तौर पर देने होंगे.
कैरल ने फै़सले के बाद कहा कि यह हर उस ‘बुली’ के लिए बड़ी हार है जो महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. वहीं ट्रंप ने फै़सले को ‘बिल्कुल हास्यास्पद’ करार दिया है.
शुक्रवार को मुकदमे की कार्रवाई के दौरान ट्रंप कोर्ट में मौजूद थे, लेकिन फै़सला सुनाए जाने के वक़्त वो वहां नहीं थे.
इससे पहले के सिविल फ्रॉड केस में एक ज्यूरी ने पाया था कि कैरल का यौन उत्पीड़न हुआ था.
लेकिन ये केस कैरल के बारे में 2019 में की गई ट्रंप की टिप्पणियों से जुड़ा था. सोशल मीडिया पर उन्होंने लगातार कैरल को निशाना बनाया था.
-एजेंसी
- लखनऊ का शिवा शर्मा हत्याकांड: नेपाल के बस स्टेशन पर CCTV में नज़र आई 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर लावारिस मिली स्कॉर्पियो - October 15, 2026
- ”माफियाओं की जगह सिर्फ मिट्टी में है”: वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कब्जाई गई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी कॉलोनियां - October 15, 2026
- सीएम योगी की दो टूक— स्वच्छता कर्मियों का वेतन काटा तो होगी सख्त कार्रवाई, ₹16,000 न्यूनतम मानदेय और बीमा की घोषणा - October 15, 2026