समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने रविवार की सुबह पूर्वी तट पर कम दूरी की आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं
उत्तर कोरिया ने ऐसा तब किया है जब एक दिन पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अपना पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास पूरा किया है.
रॉयटर्स के मुताबिक़ दक्षिण कोरिया के जॉइंट् चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने बताया है कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के सुनान इलाक़े से ये मिसाइलें दाग़ी गई हैं.
जापान की क्योडो समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि उत्तर कोरिया ने एकसाथ कई मिसाइलें दाग़ी हैं.
ग़ौरतलब है कि उत्तर कोरिया के मामलों के अमेरिका के विशेष दूत संग किम दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए थे जिसके जाने के बाद उत्तर कोरिया ने यह किया है.
उन्होंने अपने दक्षिण कोरिया और जापान के समकक्ष से मुलाक़ात की थी. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया साल 2017 के बाद पहली बार परमाणु परीक्षण कर सकता है.
अमेरिका साफ़तौर पर उत्तर कोरिया से कह चुका है कि कूटनीति के लिए उसके दरवाज़े खुले हैं और वो प्रतिबंधों में ढील देने के लिए चर्चा करने को भी तैयार है.
बीते सप्ताह अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ अधिक प्रतिबंध लगाने चाहे थे लेकिन इसके ख़िलाफ़ चीन और रूस ने वीटो कर दिया था.
साल 2006 के बाद ऐसा पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हुआ था जब उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाने के मामले में चीन और रूस ने वीटो किया हो. साल 2006 में उत्तर कोरिया ने पहला परमाणु परीक्षण किया था.
-एजेंसियां
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026