मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी ताकत दिखाई है। अमेरिका ने अपने परमाणु स्टील्थ बमवर्षकों बी-2 स्पिरिट के लगभग पूरे बेड़े के साथ शक्ति प्रदर्शन किया है। बी-2 स्पिरिट्स सिर्फ सबसे महत्वपूर्ण मिशनों के लिए रखे गए हैं। अमेरिकी वायुसेना ने वॉर्निंग देते हुए कहा कि ये दुनिया में कहीं भी , कभी भी हमला करने के लिए तैयार हैं.
बी-2 स्पिरिट एक मल्टी-रोल भारी बमवर्षक है जो पारंपरिक और परमाणु दोनों ही तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। 1000 किमी प्रति घंटे इसकी स्पीड है, जिसे ऐसा डिजाइन किया गया है कि रडार न पकड़ सके।
यह दुनिया का सबसे महंगा विमान है, जिसकी कीमत 1.7 बिलियन डॉलर है। इस विमान को दो पायलट चलाते हैं। इसकी रेंज 9650 किमी है। अंतरमहाद्वीपीय मिशनों के लिए इसे बनाया गया है। इजरायल ने कहा था कि वह ईरान के हमले का जवाब देगा। इसे देखते हुए अमेरिका ने अपने गुप्त बमवर्षकों का परीक्षण किया। 20 बी-2 स्पिरिट के पूरे बेड़े में से बारह ने साथ में उड़ान भरी। ये विमान बेहद दुर्लभ हैं, जिन्हें स्पिरिट विजिलेंस प्रशिक्षण अभ्यास के हिस्से पर साथ में देखा गया था।
हमेशा हमले को तैयार
इन विमानों का एकसाथ करीब से उड़ना एक चुनौती है। सोमवार को व्हाइटमैन एयरफोर्स बेस मिसौरी के रनवे पर इसे देखा गया। अमेरिकी वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘नियमित प्रशिक्षण यह सुनिश्चित करता है कि वायुसैनिक वैश्विक हमले के लिए हमेशा तैयार रहें, कभी भी और कहीं भी।’ स्पिरिट विजिलेंस के बारे में बोलते हुए 509वें ऑपरेशंस ग्रुप के कमांडर कर्नल जेफ्री स्टीव ने कहा, ‘यह एक रिमांइंडर है कि बी-2 स्पिरिट बॉम्बर परमाणु हथियारों की ताकत है। सीधे शब्दों में कहें तो बी-2 दुनिया का सबसे रणनीतिक विमान है।’
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
स्टीव के मुताबिक यह एकमात्र विमान है जो छिपकर, भारी हथियारों के साथ लंबी दूरी तक मार कर सकता है। अमेरिकी वायुशक्ति का प्रदर्शन तब हुआ, जब अमेरिका की ओर से बार-बार संयम बरतने की बात कही जाती रही है। शुक्रवार को ईरान पर इजरायल ने हमला बोल दिया। सटीक हमले से इजरायल ने ईरान के बेशकीमती परमाणु हथियारों के अड्डे पर हमला किया। हालांकि इस हमले के बाद से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
-एजेंसी
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026