अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान की चेतावनी के बीच इसराइल को हरसंभव मदद का वादा किया है. ईरान ने इसराइल कार्रवाई की चेतावनी दी है.
पिछले दिनों सीरिया में हुए हमले में कई ईरानी मारे गए थे. बाइडन ने कहा, “हम इसराइल की सुरक्षा के लिए हरसंभव मदद करेंगे.”
ईद के मौक़े पर अपने संदेश में ईरानी नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने कहा था कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में इसराइल का हमला ईरान पर हमला है.
उन्होंने कहा, “जब उन्होंने हमारे दूतावास के इलाक़े पर हमला किया, वो ऐसा था जैसे उन्होंने हमारी ज़मीन पर हमला किया हो.” उन्होंने इसराइल को सज़ा देने की बात कही.
एक अप्रैल को ईरानी दूतावास की इमारत पर हमले में 13 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ईरान के कई वरिष्ठ सैनिक अधिकारी भी थे.
इसराइल ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ऐसा माना जाता रहा है कि इसके पीछे इसराइल ही है. इस हमले के बाद से ही इलाक़े में मौजूद इसराइली और अमेरिकी सैनिक हाई अलर्ट पर हैं.
-एजेंसी
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026