लखनऊ। देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में एक बार फिर एस्मा एक्ट लागू कर दिया है। इस अधिनियम के तहत अब यूपी में अगले छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, लोक हित में ऐसा करना आवश्यक है। सरकारी विभागों, राज्य सरकार के अधीन सभी निगमों और प्राधिकरणों पर भी यह नियम लागू होगा।
पहले भी लग चुकी है रोक
जानकारों का मानना है कि सरकार ने यह फैसला पूरे देश में जारी किसान आंदोलन के चलते लिया है। बता दे, यह कोई पहला मौका नहीं है जब योगी सरकार ने ये फैसला लिया है। इससे पहले भी वो ऐसा फैसला ले चुकी है। साल 2023 के मई महीने में यूपी में सरकार ने छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया था।
उस वक़्त देश कोरोना संकट से जूझ रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कोविड की समस्याओं को देखते और गंभीरता को समझते हुए एम्सा एक्ट लागू करके हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, सरकार के इस फैसले के बाद लोक सेवाएं, प्राधिकरण, निगम समेत सभी सरकार विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की ओर से समय-समय पर होने वाली हड़ताल पर रोक लगा दी गई थी।
-एजेंसी
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026