आगरा। ताजनगरी के देहात क्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक हैरान करने वाला तरीका अपनाया। बसई अरेला पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक ऐसी एम्बुलेंस को पकड़ा है, जिसके भीतर मरीजों के बजाय हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 3.60 लाख रुपये की शराब बरामद की है।
आपातकालीन वाहन का फायदा उठा रहे थे तस्कर
पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे एम्बुलेंस को ‘आपातकालीन वाहन’ बताकर रास्तों में होने वाली पुलिस चेकिंग से बच निकलते थे। यह शराब हरियाणा से लोड की गई थी और इसे प्रयागराज ले जाया जा रहा था। तस्करों की योजना इस अवैध खेप को प्रयागराज के स्थानीय बाजारों में खपाने की थी।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल
बसई अरेला पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली थी कि एक एम्बुलेंस के जरिए तस्करी की बड़ी खेप निकलने वाली है। पुलिस ने अरनोटा गांव के पास घेराबंदी की और संदिग्ध एम्बुलेंस को रोककर तलाशी ली, तो भीतर का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। एम्बुलेंस से शराब की 46 पेटियां और 9 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के सरगना तक पहुंचने के लिए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026