यूपी के अमेठी जिले में दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या का मुख्य आरोपी चंदन वर्मा एनकाउंटर में घायल हो गया है। चंदन ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की थी, इस दौरान एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी। वहीं, एनकाउंटर के बाद घायल चंदन वर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, अमेठी में शिक्षक सुनील कुमार (35), उनकी पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी सुनी की हत्या के बाद यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को हत्यारोपी चंदन वर्मा को नोएडा जेवर टोल प्लाजा से अरेस्ट किया था। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान बरामदगी के लिए ले जाते समय चंदन वर्मा ने पुलिस कर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की।
इस दौरान रोकने के प्रयास में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। यह घटना मोहनगंज थानाक्षेत्र की बतायी जा रही है। वहीं, एनकाउंटर के बाद चन्दन वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी को रोते हुए देखा जा सकता है।
साभार सहित
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026