युद्ध के लिए यूक्रेन को अमेरिका 71.3 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद मुहैया कराएगा. सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की कीएव दौरे के बाद ये ऐलान किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि इसमें से आधी राशि यूक्रेन को सीधे मिलेगी, जबकि बाकी राशि नेटो के उन सदस्य देशों के बीच बंटेगी जिन्होंने यूक्रेन की मदद की है.
इसके अलावा अमेरिका 16.5 करोड़ डॉलर के हथियार और गोला-बारूद यूक्रेन को बेचेगा.
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से पहली बार अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों ने कीएव का दौरा किया है.
सीएनएन ने विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के अलावा ब्लिंकन और ऑस्टिन ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा और रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़नीकोव और गृह मंत्री से भी मुलाक़ात की.
-एजेंसियां
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026