अमेरिका ने इसराइल में अपने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों के यात्रा करने पर रोक लगाई है. अमेरिका ने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह कदम उठाया है. अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह इसराइल के ईरान पर हमला करने का दावा किया है.
अमेरिका के इसराइल स्थित वाणिज्य दूतावास ने कहा, ”अगले आदेश तक कर्मचारियों को यात्रा नहीं करने के लिए कहा गया है. सुरक्षा की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. ये राजनीतिक और हालिया घटनाओं के चलते तेजी से बदल सकती है.”
ईरान ने शनिवार देर रात इसराइल की धरती पर करीब 300 मिसाइल और ड्रोन दागे थे. इसराइल ने ईरान की ओर से दागे गए लगभग सभी ड्रोन और मिसाइल गिराने का दावा किया था. इसराइल ने हालांकि चेतावनी दी थी कि वह सही समय आने पर इस घटना का जवाब जरूर देगा.
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026