
आगरा: शहर में एक महिला ने आधी रात को बीच सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान परिवार के लोगों ने 108 आपात सेवा पर फोन कर एंबुलेंस के लिए मदद मांगी, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। करीब 45 मिनट से पहुंची एंबुलेंस से महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

थाना रकाबगंज क्षेत्र के छीपीटोला निवासी रोनी कौशल की पत्नी रेनू को बीती रात प्रसव पीड़ा हुई। घर के कुछ सदस्य प्रसूता को निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही पीड़ा बढ़ गई। रात के अंधेरे में दूर-दूर तक कोई मदद के लिए नजर नहीं आ रहा था।
रेनू ने तत्काल ही अपनी बहन को फोन किया, जो निजी अस्पताल में नर्स है। अस्पताल तक पहुंचने का समय नहीं मिला। इस दौरान महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। करीब 45 मिनट देरी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मां और बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों सुरक्षित हैं।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026