सोशल मीडिया में एक लेटर खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल लेटर गोरखपुर में लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 323 गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार उक्त विधान सभा क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को सुबह चार बजे जगाने के लिए बकायदा पांच लेखपालों की ड्यूटी लगाई है।
https://x.com/MamtaTripathi80/status/1796784768925008172?t=GMBbLzM9QqCi8hPm4AEdbg&s=19
साथ ही इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू भी किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आदेश में 28 मई 2024 की तारीख लिखी हुई है।
वायरल लेटर के अनुसार लेखपाल विकास गुप्ता, रजत वर्मा, दिवाकर मद्धेशिया, रितेश पाल, राजीव बघेल की ड्यूटी गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को जगाने के लिए लगाई है। फिलहाल इस आदेश पर अभी तक गोरखपुर प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026