आगरा। होली पर आज सुबह से कई थाना क्षेत्र में मारपीट और झगड़े हुए। सदर में पथराव हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे भी लहराए। दूसरी ओर शाहगंज में होली खेलने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाल लिया। एत्माउद्दौला में भी कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आज सुबह से पूरा शहर होली के रंग में रंगा हुआ है। ढोल नगाड़ों के साथ होली मनाई जा रही है। कई जगह होली मिलन समारोह भी आयोजित हो रहे हैं। किसी तरीके का कोई झगड़ा ना हो इसके लिए पुलिस भी मुस्तेद है। इधर सदर थाना क्षेत्र के लाल कुर्ती में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पथराव भी हुआ है, ऐसी सूचना थी। पुलिस दौड़ती हुई मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है पथराव करने वाले पक्ष ने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया था। पुलिस बाहर निकालने में जुटी थी।
दूसरी ओर शाहगंज थाना क्षेत्र में सुबह सांप्रदायिक मामला होने से पुलिस ने बचा लिया। हिंदू और मुस्लिम पक्ष में झगड़े की सूचना पर तत्काल एसीपी मयंक तिवारी फोर्स लेकर पहुंच गए। होली के विरोध में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। एत्माउद्दौला में घाट पर कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इधर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने मंटोला, नाई की मंडी सहित कई थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा भी सैया में फ्लैग मार्च करने पहुंचे। डीसीपी पूर्वी अली अब्बास भी सुबह से पूर्वी जोन में राउंड पर हैं। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी भी मंटोला में जमा मस्जिद पर पहुंचे। वहां नमाज अदा कर आ रहे बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
-साभार सहित
- श्रीमद्भागवत कथा: ध्रुव चरित्र, जड़ भरत और वामन अवतार की लीलाओं से सराबोर हुआ आगरा, चैतन्य हरिचरत जी महाराज ने सिखाए जीवन के पाठ - June 11, 2026
- Agra News: परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - June 11, 2026
- Agra News: परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - June 11, 2026