राजस्थान के झुंझुनू के कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और धीरे-धीरे बाहर निकाला जा रहा है. झुंझुनू के सरकारी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ़ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं.
उन्होंने कहा, “कुछ लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर है. 14 लोगों में से 3 को कोई चोट नहीं आई है. सीढ़ी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.”
वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है. तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें खदान से निकालकर जयपुर के अस्पताल के लिए भेज दिया गया है. बाक़ी बचे लोगों को भी निकाला जा रहा है.
हादसा मंगलवार देर रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की कॉपर खदान में हुआ.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये लिफ्ट अधिकारियों को लाने-ले जाने के लिए थी. एचसीएल की विजिलेंस टीम कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए खदान के अंदर गई थी लेकिन जब वे ऊपर आने लगे तो लिफ़्ट (शॉफ़्ट) की रस्सी टूट गई और अधिकारी वहीं फंस गए.
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026