नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उसे अपने पिता के फातिहा में शामिल हो सकता है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसकी याद में 10 जून को फातिहा कार्यक्रम आयोजित होगा। कोर्ट ने अब्बास अंसारी को 11 और 12 जून को पुलिस हिरासत में अपने परिवार के साथ समय बिताने की भी मंजूरी दे दी है।
कोर्ट के आदेश के तहत अब्बास अंसारी को 9 जून की सुबह पुलिस हिरासत में कासगंज जेल से गाजीपुर ले जाया जाएगा। अब्बास अंसारी 10 जून को प्रार्थना सभा में शामिल होगा और फिर उसे गाजीपुर जेल ले जाया जाएगा।
11 और 12 जून को एक तय समय तक अब्बास अंसारी अपने परिजनों से मिल सकेगा। इस दौरान अब्बास की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी यूपी पुलिस के डीजीपी और जिला पुलिस पर होगी। 13 जून को अब्बास अंसारी को वापस कासगंज जेल लाया जाएगा।
-एजेंसी
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026