60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का ताज पहनने के बाद वकील और पत्रकार एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने कहा है, ”मैं यह शुरुआत करने वाली पहली पीढ़ी से हूं.”
एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा है.
मारिसा रोड्रिग्ज ने कहा, ”मैं ब्यूटी कॉन्टेस्ट में नई इबारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हूं. आज हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं, जहां महिलाएं सिर्फ़ शारीरिक सुंदरता तक सीमित नहीं रह गई हैं.”
मारिसा रोड्रिग्ज ने आगे का प्लान बताते हुए कहा, ”मैं मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना 2024 में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हूं.”
पहले इस प्रतियोगिता में सिर्फ 18 से 28 साल की महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं.
सितंबर 2023 में मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की आयु सीमा को हटा दिया था.
Compiled: up18news
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026