अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रक्षाबंधन’ को लेकर नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि आखिर ‘रक्षाबंधन’ का ट्रेलर कब आएगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘रक्षाबंधन’ इसी साल राखी के त्यौहार पर रिलीज हो रही है और खास बात ये है कि अक्षय कुमार और आमिर खान का बॉक्स ऑफिस क्लैश भी होने जा रहा है। जी हां, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ एक साथ अगस्त 2022 में रिलीज हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि ‘रक्षाबंधन’ का ट्रेलर कब दस्तक देगा।
कब रिलीज होगा ‘रक्षाबंधन’ का ट्रेलर
‘रक्षाबंधन’ को लेकर अक्षय कुमार ने पोस्ट लिखा- बहनें जान हैं, बहनों और भाई का रिश्ता एक अटूट प्यार का बंधन होता है। हम इसी रिश्ते को लेकर दुनियाभर के लोगों गे लिए फिल्म ला रहे हैं ‘रक्षाबंधन’। जिसका ट्रेलर 21 जून 2022 को रिलीज हो रहा है। साथ ही अक्षय कुमार ने ‘रक्षाबंधन’ के इंग्लिश और हिंदी में दो पोस्टर भी साझा किए। जिसमें वह अपनी बहनों को गले लगाए नजर आ रहे हैं।
लाल सिंह चड्ढा और ‘रक्षाबंधन’ का क्लैश
आमिर खान की बड़ी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले लंबे समय से चर्चा में है जो कि हॉलिवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी एडेप्टेशन हैं। पिछले कई साल से आमिर खान इसी प्रोजेक्ट में बिजी हैं और वह इस साल 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ भी इसी दिन सिनेमाघरों में आ रही है। अब देखना ये है कि क्या अक्षय कुमार या आमिर खान में से कोई अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलेंगे या फिर ये बड़ा क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा।
-एजेंसियां
- Agra News: रास्ता रोककर की थी अभद्रता, पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने आरोपियों को पहुँचाया सलाखों के पीछे - March 17, 2026
- दिल्ली में गूंजी वीर गोकुला जाट की शौर्य गाथा: सांसद राजकुमार चाहर की पहल पर भव्य शौर्य गीत का विमोचन - March 17, 2026
- आगरा नगर निगम में यूनीपोल आवंटन में भ्रष्टाचार की आशंका, महापौर हेमलता दिवाकर ने चेतावनी के साथ मांगी फाइलें - March 17, 2026