बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इरफान की हिरोइन रहीं सबा कमर पर एक मस्जिद का अपमान करने और उसे अपवित्र करने का आरोप लगा था। उन्होंने लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद में एक डांस वीडियो की शूटिंग की थी। इसके बाद सबा और सिंगर बिलाल सईद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
2020 दर्ज हुआ था सबा के खिलाफ केस
लाहौर के अडिशनल सेशन जज मलिक मुहम्मद मुश्ताक ने इस मामले में अपने 8 पेज के फैसले में सबा कमर और बिलाल सईद को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। पुलिस ने 2020 में सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ लाहौर की मस्जिद वजीर खान को अपवित्र करने के आरोप पर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में पंजाब सरकार ने दो सीनियर अधिकारियों को मस्जिद पवित्रता का उल्लंघन करने के लिए सस्पेंड भी कर दिया था।
कोर्ट ने अपने फैसले में क्या कहा?
तीखी आलोचना और जान से मारे जाने की धमकी के बाद सबा कमर और बिलाल सईद ने माफी भी मांगी थी। सबा और सईद के डांस वीडियो शूट करने के बाद पाकिस्तान में भारी नाराजगी जताई गई थी। हालांकि कोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा, ‘मामले की जांच करने वाले अधिकारी को इबादतगाह का जानबूझ कर अपमान करने और अपवित्र करने का कोई सबूत नहीं मिला है। एक आर्टिस्ट होने के नाते उन्होंने पंजाब सरकार के धार्मिक मामलों के विभाग से पहले ही अनुमति ली थी।’
कंदील बलोच की बायोपिक में कर चुकी हैं काम
मामले की जांच करने वाले अधिकारी ने यह भी कहा कि मस्जिद में शूटिंग के दौरान कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट नहीं बजाया गया था। बता दें कि इससे पहले सबा कमर तब विवादों में आ गई थीं जब उन्होंने सोशल मीडिया की सनसनी कंदील बलोच की बायोपिक में काम किया था। कंदील बलोच को गैर इस्लामिक काम करने और अश्लीलता फैलाने के लिए जान से मारने की धमकियां मिली थीं। बाद में 2016 में कंदीर के भाई ने ही उनकी हत्या कर दी थी।
-एजेंसियां
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026