
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अमीर और भी अमीर होते जा रहे हैं व ग़रीब और भी ग़रीब। ये एक विरोधाभासी आर्थिक नीति है जहां मंच से तो आत्मनिर्भरता की बात की जाती है लेकिन पर्दे और मंच के पीछे विदेशियों से तैयार माल मंगाने और उनके लाए गये माल को बेचने के सौदे किये जाते हैं।
दरअसल, अखिलेश यादव के द्वारा शेयर किए गए वडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि, हम गांव-गांव व्यापारियों को शपथ दिलवाएं, उनका कितना भी मुनाफा क्यों न हो आप विदेशी माल नहीं बेचोगे। लेकिन दुर्भाग्य देखिए गणेश जी भी विदेश से आ जाते हैं। वहीं, अब प्रधानमंत्री के इस बयान पर सपा सुप्रीमो ने पलटवार किया है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हमारे देश में असंतुलित विकास और आय के असमान वितरण की असली वजह ये है कि देश में मैन्युफ़ैक्चरिंग और प्रॉडक्शन लगातार घटता जा रहा है और बड़े-बड़े कारोबारी घराने ट्रेडिंग पर ही जोर दे रहे हैं। औद्योगिक घराने धीरे-धीरे ख़त्म किये जा रहे हैं, जिससे हमारे अपने कच्चे माल, स्किल और हुनर का मोल-मान-महत्व घट रहा है और नौकरी-रोज़गार भी। इसका सबसे बुरा असर ये है कि नारा तो आत्मनिर्भरता का दिया जा रहा है पर बढ़ावा दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों से हाथ मिलाकर, उनके सेलिंग एजेंट बनकर अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को, दुनिया भर से सामान और सर्विसेज़ तक को इंपोर्ट करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
इसी कारण अमीर और भी अमीर होते जा रहे हैं व ग़रीब और भी ग़रीब। ये एक विरोधाभासी आर्थिक नीति है जहां मंच से तो आत्मनिर्भरता की बात की जाती है लेकिन पर्दे और मंच के पीछे विदेशियों से तैयार माल मंगाने और उनके लाए गये माल को बेचने के सौदे किये जाते हैं। देश की अर्थव्यवस्था बने-बनाए माल मँगाने से नहीं बल्कि देश के अंदर माल बनाने से सशक्त होगी।
उन्होंने आगे लिखा, अपनी अर्थव्यवस्था को धोखा देकर कोई भी सरकार न तो अपने देश को और न ही देशवासियों को समृद्ध और ख़ुशहाल बना सकती है। यदि सरकार ही हाथी के दांत बनेगी तो देश का क्या होगा। असली समृद्धि ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े से नहीं बल्कि ये आंकने से आयेगी कि प्रति व्यक्ति आय कितनी बढ़ी है और आय की असमानता कितनी कम हुई है।
-साभार सहित
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026