लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के बारे में कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का लक्ष्य भाजपा (BJP) को हटाना है। इसलिए हम जब भी किसी गठबंधन में आए सम्मानजनक तरीके से आए हैं। वहीं, बसपा सांसद दानिश अली (MP Danish Ali) को पार्टी से निलंबित करने पर उन्होंने कहा कि जब मैं प्रेस कांफ्रेंस में आ रहा था तभी मुझे भी पत्र सर्कुलेट होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि ये सब चंडूखाने की गप है।
सपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को निकालने वाले 12 रैट माइनर्स को सम्मानित किया और उन्हें एक-एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर मजदूरों को बचाया है। हम उनका सम्मान करते हैं।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026