लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएलओ की मौत के मामले पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बढ़ते काम के दबाव से हो रही मौतों पर सरकार की संवेदनहीनता चिंताजनक है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि जिस तरह से SIR में बीएलओ की जान जा रही है, उस पर शोक जताने के बजाय भाजपा सरकार उल्टा मृतकों पर ही कामचोरी के आरोप लगा रही है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी व्यवस्था सुधारने को तैयार नहीं है और न ही किसी तरह का मुआवज़ा देने की बात कर रही है।
उन्होंने आगे लिखा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा यह मानकर चल रही है कि यदि काम के दबाव में किसी की मृत्यु भी हो जाए तो भी सरकार कोई सुधार नहीं करेगी। यहां तक कि भाजपा के कट्टर समर्थक भी इस स्थिति से शर्मिंदा हैं, और जनाक्रोश के डर से उन परिवारों के घर नहीं जा पा रहे जिनके परिजन की मौत हुई है। इससे उनके सामाजिक संबंधों में भी दरार आ रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज ‘भाजपाई’ होना कई लोगों के लिए नकारात्मक शब्द बन गया है, जो दंभ, अहंकार और संवेदनहीनता का प्रतीक माना जाने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दंभ में भाजपा सरकार अमानवीय हो गई है।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026