अमृतसर। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच एक अहम फैसला लिया गया है। स्वर्ण मंदिर में पहली बार एयर डिफेंस गन तैनात की जाएगी। पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ने सेना को पहली बार मंदिर परिसर में हथियार तैनात करने की इजाजत दी है।
हाल ही में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल के जरिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम की वजह से पाक की हर कोशिश नाकाम रही। अब स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना के डिफेंस कमांड के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट सुमेर इवान डीकुन्हा ने कहा कि इस दौरान कई खुलासे किए गए हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल डीकुन्हा ने इंटरव्यू के दौरान कहा, यह बहुत अच्छी बात है कि स्वर्ण मंदिर के मुख्य ग्रंथी ने पहले एयर डिफेंस गन तैनात करने की इजाजत दी। ऐसा कई सालों में पहली बार हुआ है जब स्वर्ण मंदिर की लाइट्स को कुछ समय के लिए बंद किया गया। इससे ड्रोन की गतिविधि का पता चल पाया।
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया। उसने पीओके और पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया। भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसकी सेना ने कई शहरों पर ड्रोन अटैक की कोशिश की, लेकिन भारत के मजबूत डिफेंस सिस्टम ने पाक की हर कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने भारत के धार्मिक स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश की. इसके साथ-साथ सामान्य नागरिकों पर भी निशाना भी साधा था।
-साभार सहित
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026