लखनऊ। यूपी पीसीएस में आगरा की बेटी दिव्या सिकरवार पुत्री राजपाल फौजी निवाड़ी गड़ीरामी ने किया यू पी टॉप किया है। PCS (डिप्टी कलेक्टर) उत्तर प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया बेटी दिव्या ने अपने परिवार के साथ अपने जिले का भी नाम रौशन किया है।

टॉप 10 में 8 महिलाएं शामिल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा- 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। वहीं लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे और बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर हैं। आगरा की ही ऐश्वर्या दुबे सर्वोच्चता सूची में नौवें स्थान पर रही।
इसके अलावा उत्तरांचल की आकांक्षा गुप्ता ने चौथा और अंबेडकरनगर के कुमार गौरव ने पांचवां स्थान हासिल किया है। जबकि लखनऊ की सल्तनत परवीन छठवें, मध्य प्रदेश की मोनिशा बानो सातवें, प्रयागराज की प्राजकता त्रिपाठी आठवें और गोंडा के संदीप कुमार तिवारी दसवें स्थान पर हैं।
खास बात यह है कि टॉप 10 में 8 महिलाएं शामिल हैं। यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
टॉप 10 अभ्यर्थियों की लिस्ट इस तरह है।

कुल 1071 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा दी थी। जिसमें से 364 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। इसमें 110 महिला अभ्यर्थी चयनित हुई हैं। लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 के बीच कराया था। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 5311 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था। इनमें से कुल 1070 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास कर साक्षात्कार दिया था।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026