Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार 7 अप्रैल को 21 जिलों के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों का एलान कर दिया है। इसके साथ सपा ने लोकसभा प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। लोकसभा प्रभारियों को बूथ कमेटियां गठित करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। सपा की इस रणनीति को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने 21 जिलों में महानगर और जिला अध्यक्ष भी बदल दिए हैं। आगरा महानगर का अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार को बनाया गया है।


धौरहरा लोकसभा में पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक आविद रजा और पूर्व विधायक राजेश यादव को प्रभारी बनाया गया है। सिद्धार्थनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी विधायक माता प्रसाद पांडे और प्रदेश सचिव ओमकार सिंह पटेल को बनाया गया है। शाहजहांपुर की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार और अर्चना वर्मा को सौंपी गई है। इसी तरह 11 लोकसभा सीट में पार्टी ने प्रभारी नियुक्त किए हैं।
शादी के 22 साल बाद यूपी की योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का तलाक
- आगरा में चलती कार बनी आग का गोला: झरना नाले के पास मची अफरा-तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान - September 30, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में कूड़ा गाड़ियां पहुंचने पर बवाल: स्थानीय निवासियों ने बुलाई बैठक, चार दिन का अल्टीमेटम - September 30, 2026
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026