आगरा की जनता से संवाद के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.
आगरा स्मार्ट सिटी के सदस्य और प्रमुख समाजसेवी श्री राजेश खुराना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को विशेष रूप से आगरा आमंत्रित किया है। उनका उद्देश्य है कि राजधानी दिल्ली में हुए विकास कार्यों के अनुभवों को साझा कर आगरा के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को नई दिशा दी जाए। खुराना चाहते हैं कि रेखा गुप्ता स्वयं आगरा आकर यहां की जनता से सीधे संवाद करें और अपने विचार साझा करें।
दिल्ली में हुई मुलाकात, विकास के मुद्दों पर चर्चा
राजेश खुराना ने हाल ही में दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती नोनिता खुराना भी उपस्थित रहीं। श्री खुराना ने बताया कि दिल्ली जैसे शहरों में हो रहे तेज़ी से विकास को देखकर यह महसूस होता है कि आगरा में भी इसी प्रकार की संभावनाएं हैं, जिन्हें अनुभव और सहयोग से साकार किया जा सकता है।
रेखा गुप्ता ने जताई आगरा आने की इच्छा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री खुराना को भेजे पत्र में लिखा है कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आगरा की जनता से संवाद का अवसर उन्हें मिल सकता है। उन्होंने आगरा को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नगर बताया और कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी कि वे यहां आकर विकास संबंधी विचारों का आदान-प्रदान करें।

दिल्ली-आगरा सहयोग से साकार होगा विकसित भारत का सपना
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली और आगरा जैसे महत्वपूर्ण शहर यदि एक-दूसरे के अनुभवों और नवाचारों से प्रेरणा लें, तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने जल्द ही आगरा यात्रा की संभावना भी जताई।
संपादकीय: राजेश खुराना की दूरदर्शिता और प्रयास सराहनीय
आगरा जैसे शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए केवल सरकारी योजनाएं पर्याप्त नहीं होतीं, बल्कि स्थानीय नेतृत्व, समर्पण और दृष्टिकोण की भी ज़रूरत होती है। इस दिशा में राजेश खुराना का प्रयास उल्लेखनीय है। उन्होंने न केवल दिल्ली जैसे विकसित शहर से सीखने का प्रयास किया, बल्कि मुख्यमंत्री स्तर पर संवाद स्थापित कर आगरा के विकास के लिए ठोस पहल की।
श्री खुराना की यह सोच कि शहरों को परस्पर सहयोग से आगे बढ़ना चाहिए, वास्तव में “स्मार्ट” सोच है। आगरा की जनता को उनके इस प्रयास पर गर्व होना चाहिए और यह आशा की जानी चाहिए कि आने वाले समय में आगरा, दिल्ली जैसे शहरों की तर्ज पर स्मार्ट और समृद्ध शहर बनेगा। राजेश खुराना जैसे समर्पित समाजसेवी हमारे शहर के लिए प्रेरणा हैं।
- ट्रंप के आगे सरेंडर हुई सरकार…ट्रेड डील विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला, मकर द्वार पर सांसदों का प्रदर्शन - February 12, 2026
- टीवी पत्रकारिता के एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: दूरदर्शन की दिग्गज न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का निधन - February 12, 2026
- यूपी बजट पर छिड़ी ‘जुबानी जंग’: केशव मौर्य बोले- बजट से ‘साइकिल पंचर’, शिवपाल का पलटवार- सिंहासन भी हो जाते हैं पंचर - February 12, 2026