आगरा। मेट्रो ट्रेन में सफर करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। इसके उद्घाटन की तिथि निश्चित हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को इसे आमजन को सौपेंगे। पीएम कोलकाता से वर्चुअल जुड़ेंगे और उद्घाटन करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पूरी तैयारी कर ली है। जन प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों की सूची बनाई जा रही है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय और शासन से पत्र आया है। इसमें 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में हैं। वहां से देशभर में मेट्रो और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इसमें आगरा की मेट्रो योजना भी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल शामिल होंगे। आयोजन स्टेशन पर ही होगा, इसके लिए सभी स्टेशनों की विशेष सजावट भी की जाएगी।
मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर मंदिर तक छह किमी का ट्रैक है। इसमें ताज पूर्वी, शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता स्टेशन और फतेहाबाद रोड स्टेशन एलिवेटेड है। ताजमहल स्टेशन, आगरा किला स्टेशन और मन:कामेश्वर स्टेशन भूमिगत हैं। मेट्रो का संचालन सुबह छह से रात 10 बजे तक संचालन होगा। हर पांच मिनट पर मेट्रो ट्रेन होगी। 5-6 मेट्रो ट्रेनें चलेंगी।
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026
- आचार्य नरेंद्र देव को नमन कर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 26 हजार स्कूल बंद कर शराब की दुकानें खोल रही बीजेपी - October 31, 2026