आगरा: थाना सिकंदरा क्षेत्र में कर कुंज चौराहे पर आज सोमवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वारदात रात करीब नौ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दो युवकों को गोली मारी गई। एक युवक के पैर में गोली लगी, दूसरे युवक के कान से छूते हुए गोली निकल गई। दूसरा युवक भाग गया। जिस युवक को गोली लगी उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। हमला क्यों हुआ इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।
आवास विकास कॉलोनी में बीच करकुंज चौराहे पर हुई इस वारदात से भगदड़ मच गई। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस युवक के परिजनों का पता लगाने और हमलावरों की तलाश में जुट गई। वारदात स्थल पर घायल युवक का स्कूटर मिला है।
- Agra News: धर्मांतरण पर पंजाबी समाज का प्रचंड आक्रोश, प्रशासन को सराहा – अब 27 जुलाई को होगी निर्णायक बैठक - July 22, 2025
- जब शिक्षा डर बन जाए: डिग्रियों की दौड़ में दम तोड़ते सपने, संभावनाओं की कब्रगाह बनते संस्थान - July 22, 2025
- पैरेंट्स डे के अवसर पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने माता-पिता के प्रति जताई भावभीनी कृतज्ञता, बताया उन्हें अपनी प्रेरणा का स्रोत - July 22, 2025