आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली, लखनऊ और जयपुर से आए विशेषज्ञों ने जूनियर चिकित्सकों को नवजात शिशुओं की देखभाल और बेहतर इलाज की आधुनिक तकनीकि से अवगत कराया।
बाल रोग विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीरज यादव ने बताया कि लखनऊ, दिल्ली और जयपुर से विशेषज्ञ जिसमें डॉक्टर प्रतिमा आनंद, डॉ. रूचि राय, डॉ. अभिषेक सिंह और डॉटर गुंजन राय ने जूनियर चिकित्सक और स्टाफ को आधुनिक तकनीकी से होने वाले बेहतर इलाज और देखभाल की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की वर्कशॉप से जूनियर चिकित्सकों को सीखने का अवसर मिलता है, जिससे वह मरीज की उचित देखभाल करते हैं। डॉक्टर शिव प्रताप, डॉक्टर राम क्षितिज, डॉक्टर प्रीति, डॉ मनीष, डॉक्टर मिहिता, डॉक्टर नेहा ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर अपने अनुभवों को साझा किया।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026