आगरा। राजामंडी इलाके में शुक्रवार शाम उस वक्त तनाव फैल गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यालय के बाहर किसी असामाजिक तत्व द्वारा मांस का टुकड़ा फेंके जाने की सूचना सामने आई। घटना को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने इसे शहर का माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश बताया।
कार्यकर्ताओं का दावा है कि कार्यालय के बाहर रखा गया मांस गोमांस का टुकड़ा था, जिसे धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से फेंका गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची थाना लोहामंडी पुलिस ने मांस का टुकड़ा हटवा दिया। इसी बात पर विवाद और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जांच और सैंपल सुरक्षित किए बिना सबूत हटाना गलत है और इससे साजिश दबाने की आशंका पैदा होती है।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना दिया, पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया। इस दौरान 108 बार “जय श्रीराम” का सामूहिक जाप भी किया गया। सेंट जोंस–राजामंडी बाजार मार्ग पर जाम के चलते यातायात प्रभावित रहा। घटनास्थल के पास शिव मंदिर होने से मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को शांत कराने में जुटी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026