आगरा: ईदगाह रेलवे पुल के नीचे उसे समय हड़कंप गया जब नग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना तुरंत जीआरपी आगरा कैंट को दी गई। सूचना मिलते जीआरपी आगरा कैंट मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक लोगों ने बताया कि ईदगाह रेलवे पुल के नीचे कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते समय बॉल घटना स्थल पहुंची यहां पर बाल उठाने एक युवक पहुंचा तो उसने देखा एक शव पड़ा हुआ है और शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में है। घटना की सूचना दी गयी। जानकारी पर पहुंची जीआरपी आगरा कैंट ने कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
जीआरपी से जब पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पत्थर पर सिर मारकर हत्या की गई है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियो से जब वार्ता हुई तो उनका कहना था क्रिकेट खेलने के दौरान उन्हें शव दिखाई दिया और फिर उसकी सूचना जीआरपी को दे दी। आसपास जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह महिला यहां पर घूमती रहती थी। वह विक्षिप्त स्थिति में रहती है। फिलहाल हत्या कैसे हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगा।
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026