आगरा। रामबाग के निकट ट्रान्स यमुना कॉलोनी फेस-2 स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को एक प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद जिले के गाजी घड़ी निवासी लक्ष्मी (26), पत्नी मंजीत को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय जांच के दौरान एक से अधिक शिशुओं की पुष्टि होने पर डॉक्टरों की टीम ने सीजर डिलीवरी का निर्णय लिया।
डॉ. अभिलाषा अग्रवाल के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। सुरक्षित प्रसव के बाद अस्पताल में खुशी का माहौल बन गया। तीन बच्चों के एक साथ जन्म से परिजन बेहद खुश नजर आए और उन्होंने चिकित्सकों व अस्पताल स्टाफ का आभार जताया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- “गुरु ही कला की आत्मा, शिष्य उसकी अभिव्यक्ति”: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ उत्तर प्रदेश ने ‘गुरु शिल्पी सम्मान–2026’ में कला साधना के 23 गुरुओं का किया अभिनंदन - August 4, 2026
- आठ किलो देसी घी और सवा सौ रुपये की लूट के मामले में दो आरोपी 41 साल बाद बरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला - August 4, 2026
- आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटा डीजल टैंकर, जिंदा जलने से चालक समेत तीन की मौत - August 4, 2026