आगरा। भवन मानचित्र स्वीकृति या अवैध निर्माण के नियमितीकरण के लिए अब न तो लोगों को एडीए कार्यालय के चक्कर काटने होंगे और न ही फॉलोअप की भागदौड़ करनी पड़ेगी। ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित एनओसी पोर्टल- एक डिजिटल समाधान को मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने लॉन्च किया।
यह पोर्टल नागरिकों को घर बैठे एनओसी के लिए आवेदन की सुविधा देगा और उसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी। सभी संबंधित विभाग इस पोर्टल से जुड़े हैं और ईमेल के जरिए उन्हें सूचित भी किया जाएगा। आवेदन मिलने के बाद 30 दिनों में कार्रवाई अनिवार्य होगी, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
मंडलायुक्त ने इस मौके पर कहा कि पहले एनओसी प्रक्रिया में कोई स्पष्ट मॉनिटरिंग व्यवस्था नहीं थी, जिससे लोग परेशान रहते थे, लेकिन अब आवेदन, दस्तावेज और फॉलोअप सब कुछ डिजिटल माध्यम से ही संभव होगा।
एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली ने बताया कि पोर्टल से एनओसी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, आमजन को राहत मिलेगी और समय की बचत होगी।
लॉन्चिंग अवसर पर एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, एडीएम सिटी अनूप कुमार, फायर सेफ्टी अधिकारी सोमदत्त सोनकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह, नायाब तहसीलदार अनिल चौधरी, हेमंत कुमार, तहसीलदार सदर मान्धाता प्रताप सिंह, विकास प्राधिकरण से आस्था सिंह, एसके शर्मा, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026