आगरा। संविधान निर्माता डॊ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 के मैदान पर भीम नगरी के महल को नागपुर के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल दीक्षा भवन सांची स्तूप का स्वरूप देने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।
भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर और उनके सैकड़ों समर्थकों ने 14 अक्टूबर 1956 में इसी स्थल पर बौद्ध धर्म लाखों अनुयायियों के साथ अपनाया था।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम ने बताया कि कोलकाता से 80 से अधिक कारीगर भीम नगरी के महल को अंतिम रूप देने में दिनों रात लगे हुए हैं। महल को 60 फीट ऊंचा और 120 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है। महल के आगे जमीन से छह फीट ऊंची, 100 फीट लंबी और 50 फीट चौड़ी स्टेज बनाने का निर्णय लिया गया है। भीमनगरी में मुख्य प्रवेश द्वार सांची के स्तूप के रूप में दिखेगा।
महासचिव ई. महेश चन्द्र ने बताया कि 15 से 17 अप्रैल तक आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 के मैदान में भीमनगरी समारोह का आयोजन होगा। शुभारम्भ 15 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
16 को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में बौद्ध रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह होंगे।
17 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज के प्रबुद्धवर्ग का सम्मान समारोह होगा। समापन पर ही अगले वर्ष भीमनगरी कहां सजेगी, इसकी घोषणा भी मंच से होगी।
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: यूपी में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण - October 9, 2026
- दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम: बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात, रात 9 बजे से बॉर्डर सील करने की तैयारी - October 9, 2026
- विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाने का दावा करने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, प्रेमानंद महाराज और उनके अनुयायियों से मांगी क्षमा - October 9, 2026