आगरा। संस्कार भारती मध्य नगर की ओर से नव संवत्सर आने की खुशी विजय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंर कॉलेज में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
शुरूआत मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नवीन जैन, मुख्य वक्ता बांकेलाल, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, उ. प्र. संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत और केन्द्रीय ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कवि सम्मलेन की शुरुआत कवि एलेश अवस्थी ने सकल ब्रह्माण्ड में नित हो रहा हर्ष मंगलमय, समूचे विश्व को शुभ चैत्र नव-वर्ष मंगलमय… पंक्तियां पढ़ कर की। कवि राज बहादुर राज ने ऐसी भक्ति का मन में करै जागरण, होवे शक्ति का फिर से यहां अवतरण, भव के तारन तरन हित भवानी जगे, जो करें आसुरी वृतियों का क्षरण.. पंक्तियां पढ़ीं।
कवि डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने ये भयानक दौर है तुम होश में रहना जरा, भीड़ आदमखोर है तुम होश में रहना जरा…., कवयित्री भूमिका जैन ने साध्य मन की साधना का गीत हूं, सुन लीजिये शुद्धतम् आराधना का गीत हूं…कविता पढ़ी।
धौलपुर से आए पदम गौतम ने भी काव्य पाठ किया। सांस्कृतिक संध्या में राधा कृष्ण नृत्य, काली और महिषासुर की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। किया। कार्यक्रम का समापन अष्टदेवी की आरती के साथ हुआ।
सभी का धन्यवाद अध्यक्ष दीपक गोयल ने किया। इस अवसर पर संरक्षक आलोक आर्य, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, अजय तोशनीवाल, डॉ. शेखर दीक्षित, धर्मेंद्र गर्ग, मनीष बंसल, निखिल अग्रवाल, सीए विवेक अग्रवाल, चंचल, ममता, पूनम, ललितेश, नीरजा, अगम, संध्या, नीलम, मोनिका, वृंदा, शानवी आदि मौजूद रहे।
- आगरा में गूंजेगी युवाओं की आवाज: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का होगा भव्य सजीव प्रसारण, लोहामंडी में जुटेंगे छात्र - September 18, 2026
- राधा अष्टमी पर भजनों की बहार: ‘मन की उड़ान फाउंडेशन’ के स्थापना दिवस पर गूंजा राधा नाम, संतों का हुआ भव्य सम्मान - September 18, 2026
- Agra News: जनकपुरी की महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, एमएलसी विजय शिवहरे और उद्योगपति पूरन डावर ने की शिरकत - September 18, 2026