पिनाहट (आगरा)। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव रैपुरा भदौरिया में दूध के पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज, फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। हिंसक झगड़े में दो बुजुर्ग और तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पिनाहट क्षेत्र के रैपुरा भदौरिया गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिलाओं और बुजुर्गों तक पर नहीं किया रहम
घटना का कारण बना मामूली लेन-देन बना। रामतेज नामक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने दूध के बकाया पैसों की बात की थी, इसी पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके मां-पिता से धक्का-मुक्की की और इसके कुछ देर बाद फिर हमला बोल दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के लक्ष्मण सिंह ने दावा किया कि दोनों पक्षों का हिसाब-किताब हो चुका था, कुछ पैसे शेष थे, जिसे सोमवार को देने की बात तय हुई थी, बावजूद इसके रामतेज पक्ष के लोगों ने उनके बेटे को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बचाने गए तो उन पर भी लाठियों से वार किया गया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आगरा के हायर सेंटर रैफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- लखनऊ में फिल्मी कहानी जैसा सच: 28 महीने पहले जिस महिला का हुआ था अंतिम संस्कार, वह जिंदा मायके लौटी; अब पुलिस के सामने नया रहस्य - September 8, 2026
- सियासी जमीन पर बृजभूषण शरण सिंह की बेटी की दस्तक: नोएडा से चुनाव लड़ने पर शालिनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी - September 8, 2026
- समाजवादी पार्टी के बदले ड्रेस कोड पर सियासी हलचल तेज: लाल टोपी और गमछे के बाद अब सपा के रंगों में क्यों शामिल हुआ नीला रंग? - September 8, 2026