लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने रविवार को सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिया है। एस.बी सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उप्र, की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है। इसके अलावा आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है। ये अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी, सीतापुर में तैनात थे।
आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है। इनके पास अभी तक पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी थी। वहीं सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह राजयान को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।
-साभार सहित
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों का दौर खत्म: सरकार ने नए धरना स्थलों की घोषणा की, रामलीला मैदान और बुराड़ी ग्राउंड हुए तय - October 12, 2026
- ’जीत का श्रेय खुद को, हार का ठीकरा EVM पर’: दिल्ली में विपक्षी मार्च से पहले सीएम योगी का जोरदार हमला - October 12, 2026
- यूपी की राजनीति में ‘चुनौती सियासत’ तेज: राजभर के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, बोले- योगी संभल से और अखिलेश गोरखपुर से लड़ें चुनाव - October 12, 2026