आगरा: शहर में एक युवक के साथ मारपीट कर उसके मुंह पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है।
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक लहूलुहान पड़ा है। उसके आसपास कई युवक दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक दबंग युवक के मुंह पर पेशाब करता दिख रहा है। उसके साथ का युवक वीडियो बना रहा है। बाद में ये युवक घायल को लातों से पीट रहे हैं। एक युवक कह रहा है कि मुझे मत मारो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा। आरोपी की शिनाख्त आदित्य और भोला उर्फ भोलू के रूप में हुई है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जानकारी की गई तो मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का निकला है। वीडियो करीब तीन माह पुराना बताया गया है। व्यक्ति के साथ मारपीट व अभद्रता से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (लगभग 3-4 माह पुरानी) का स्वतः संज्ञान लेते हुए, थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा अभियोग कर, 01 अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं।
व्यक्ति के साथ मारपीट व अभद्रता से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (लगभग 3-4 माह पुरानी) का स्वतः संज्ञान लेते हुए, थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा अभियोग कर, 01 अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई हैं।
बाइट –@DCPCityAgra pic.twitter.com/tiaXJbaFac— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) July 24, 2023
आगरा में जघन्य पेशाब कांड.
क्रूरता व बर्बरता की सीमा हुई पार, लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ा दी गयी
पहले बुरी तरह मारा फिर मुँह पर किया पेशाब@dgpup @myogiadityanath pic.twitter.com/FzaxrrmwJ7— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) July 24, 2023
- यूपी में ‘स्लो पॉइजन’ बन रहा है पानी! 22 जिलों में मिले यूरेनियम जैसे घातक तत्व, अलीगढ़ समेत कई शहरों का भूजल का स्तर चिंताजनक: CSIR-IITR की रिपोर्ट - March 26, 2026
- आगरा के पत्रकार लक्ष्मण शर्मा ने पेश की इंसानियत की मिसाल; घर से भटकी 4 साल की मासूम को अपनों से मिलवाया - March 26, 2026
- यूपी में ‘बजट सरेंडर’ का खतरा! 6 दिन शेष और 40% फंड बाकी; इन विभागों की सुस्ती पर नाराज सीएम योगी - March 26, 2026