आगरा। पिनाहट क्षेत्र में बीते कल महिला के गले से चेन और मटरमाला लूटकर भागते समय समय पकड़े गए दो लुटेरों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि उन्होंने ही पिछले दिनों में क्षेत्र में तीन महिलाओं की चेन लूटी थीं।
दोनों लुटेरे फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। इनमें से एक देवेंद्र उर्फ करुआ पुत्र बबलू गोस्वामी निवासी रामनगर, थाना लाइनपार फिरोजाबाद है। दूसरा राघवेंद्र उर्फ राघव भी रामनगर का ही निवासी है। दोनों अपराधी पिनाहट क्षेत्र में महिलाओं के गले से चेन खींचने क बाद फिरोजाबाद निकल जाते थे, लेकिन कल ये पकड़े गए। पिनाहट पुलिस ने एसआई नीटू सिंह के नेतृत्व में दोनों की गिरफ्तारी चेकिंग के दौरान दर्शायी है।
शनिवार की देर शाम पिनाहट क्षेत्र के अर्जुनपुरा के पास पल्सर सवार इन लुटेरों ने भाई के साथ बाइक पर जा रही महिला के गले से सोने की चेन और मटरमाला खींच ली थी और भागने लगे थे। घेरकर दोनों लुटेरों को धर दबोचा गया था।
थाने लाकर जब इन लुटेरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले कुछ समय में महिलाओं के गले से चेन खींचने की जो तीन वारदातें हुई थीं, वे उनके द्वारा ही की गई थीं। ये लुटेरे काले रंग की पल्सर पर राह चलती महिलाओं का पीछा कर लूट को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों लुटेरों को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026